दिवगंत मंत्री सुदिव्य को याद कर भावुक हुए राज्य सभा सांसद सरफराज अहमद, बोले—उनका जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति
राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद अपनी पत्नी के साथ दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे।

दिवगंत मंत्री सुदिव्य को याद कर भावुक हुए राज्य सभा सांसद सरफराज अहमद, बोले—उनका जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति
गिरिडीह , मनोज कुमार।
गिरिडीह : राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद अपनी पत्नी के साथ दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ उनका अटूट रिश्ता था।

उनके निधन की खबर से वह बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन सिर्फ गिरिडीह के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के जाने से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी कमी पैदा हुई है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। डॉ. सरफराज अहमद ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


