Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दिवंगत मंत्री सुदीव्य सोनू की बड़ी बेटी से मिले धनंजय सिंह, जताई गहरी शोक संवेदना

झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह के पूर्व विधायक सुदीव्य कुमार सोनू के निधन से शोक की लहर अब भी जारी है।

दिवंगत मंत्री सुदीव्य सोनू की बड़ी बेटी से मिले धनंजय सिंह, जताई गहरी शोक संवेदना

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह के पूर्व विधायक सुदीव्य कुमार सोनू के निधन से शोक की लहर अब भी जारी है। रविवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचे और उनकी बड़ी पुत्री से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की।

इस दौरान धनंजय सिंह ने परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत मंत्री के निधन को गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया।
मौके पर गोल्डी, मदन विश्वकर्मा, गोपाल शर्मा डॉ. आज़ाद और मुकेश जलान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

परिजनों से मुलाकात के दौरान माहौल पूरी तरह भावुक नजर आया। उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button