Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

तेंतला फुटबॉल मैदान में आगामी 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले दिशुआ करम मिलन महोत्सव को सफल बनाने हेतु रविवार 22 नवंबर को तेंतला गंगा नारायण सिंह हॅाल में आदिवासी भूमिज समाज एवं भूमिज स्वशासन, सरदार, मुड़ा, नाया, एवं डाकुवा की एक बैठक आयोजित।

आदिवासी भूमिज समाज व भूमिज स्वशासन सरदार,मुड़ा,नाया एवं डाकुवा की एक बैठक अंगद सरदार की अध्यक्षता में रविवार को तेंतला में आयोजित हुआ।

तेंतला फुटबॉल मैदान में आगामी 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले दिशुआ करम मिलन महोत्सव को सफल बनाने हेतु रविवार 22 नवंबर को तेंतला गंगा नारायण सिंह हॅाल में आदिवासी भूमिज समाज एवं भूमिज स्वशासन, सरदार, मुड़ा, नाया, एवं डाकुवा की एक बैठक आयोजित।

अभिजीत सेन ।

जामसेदपुर / पोटका

आदिवासी भूमिज समाज व भूमिज स्वशासन सरदार,मुड़ा,नाया एवं डाकुवा की एक बैठक अंगद सरदार की अध्यक्षता में रविवार को तेंतला में आयोजित हुआ। बैठक में 6 दिसंबर 2026 को तेंतला फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाले दिशुआ करम मिलन महोत्सव को सफल बनाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने मे पोटका प्रखंड के 19 गादी सरदार के साथ संपर्क कर समाज के सदस्यों का सहयोग और सांस्कृतिक टीम को आमंत्रित किया जाएगा। सदस्यों को अपना सहयोग राशि एवं सांस्कृतिक टीम की सूची का इंट्री का अंतिम तिथि 2 दिसंबर को होने वाली बैठक में जमा करना अनिवार्य,होगा।

समाज स्तर पर निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दिशुआ करम महोत्सव में शामिल होने वाले टीमों को आवागमन का स्वंय व्यवस्था करेंगे। समिति सांस्कृतिक टीम को आखड़ा और भोजन की व्यवस्था करेगी। बैठक में आशा व्यक्त किया गया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी दिशुआ करम मिलन महोत्सव में हजारों लोग शामिल होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में कालिकापुर तरफ सरदार सिद्धेश्वर सरदार, हल्दीपोखर तरफ सरदार हिमांशु सरदार, पोटका तरफ सरदार हरिश सिंह भूमिज,पाणी गिराई हिमांशु सरदार,हातु सरदार सुबोध सरदार,बासंती सरदार, जयपाल सिंह सरदार,मानिक सरदार,लिखूं सरदार,लालजी सरदार,दिले सरदार के साथ अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button