Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जीडी बगड़िया स्कूल आफ नर्सिंग स्कूल में स्वागत व विदाई समारोह का भव्य आयोजन, राज्य टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

बोरो स्थित जीडी बगड़िया स्कूल आफ नर्सिंग के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं सत्र 2021-2024 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया।

जीडी बगड़िया स्कूल आफ नर्सिंग स्कूल में स्वागत व विदाई समारोह का भव्य आयोजन, राज्य टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

गिरिडीह : बोरो स्थित जीडी बगड़िया स्कूल आफ नर्सिंग के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं सत्र 2021-2024 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि निर्मल झुनझुनवाला (अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स) एवं विशिष्ट अतिथि शाजिद जॉन प्रधानाध्यापक, सेंट जोसेफ स्कूल) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय बगड़िया ने की, जबकि सचिव संगीता बगड़िया सहित सोनम बागेड़िया और स्तुति बगड़िया मौजूद रहीं। सेवा सदन के डॉक्टर विकास माथुर डॉक्टर श्यामल डॉक्टर वर्षा वही जीटी बगड़िया टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल अनिल कुशवाहा एवं आलोक मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ किया गया। नए सत्र के विद्यार्थियों को शपथ दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं सत्र 2021-2024 के स्नातक विद्यार्थियों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, धैर्य एवं सेवा भाव से करेंगे और समाज के प्रति समर्पित रहेंगे।

स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य सिस्टर किरण ने संस्थान के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों के समर्पण, अनुशासन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि इस वर्ष विद्यालय के छात्रों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विद्यालय की छात्रा जानवी कुशवाहा ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। वहीं रेशमी कुमारी, अभिलाषा टुड्डू और राजीव कुमार ने राज्य स्तर पर द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि गिरिडीह जैसे अपेक्षाकृत कम संसाधन वाले क्षेत्र से राज्य स्तर पर सफलता प्राप्त करना गर्व की बात है।

अध्यक्ष श्री बगड़िया ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था समाज सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित है और उन्हें विश्वास है कि यहां से निकलने वाले विद्यार्थी समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमारी नीलिमा, पायल दास गुप्ता, अंशिका, स्वाति, बसंती, सपना, अभ्यकिशोरी सहित अन्य छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button