डॉक्टर्स डे पर डॉ. साकेत कुमार और डॉ. स्मिता सिंह को ‘द क्लिनिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित l
डॉक्टर्स डे के अवसर पर आश्रय फाउंडेशन ट्रस्ट, गिरिडीह की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सक डॉ. साकेत कुमार और डॉ. स्मिता सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं 'द क्लिनिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।

डॉक्टर्स डे पर डॉ. साकेत कुमार और डॉ. स्मिता सिंह को ‘द क्लिनिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : डॉक्टर्स डे के अवसर पर आश्रय फाउंडेशन ट्रस्ट, गिरिडीह की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सक डॉ. साकेत कुमार और डॉ. स्मिता सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं ‘द क्लिनिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि दोनों चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके इसी समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान स्वरूप यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
जानकारी के अनुसार, आश्रय फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 21 जून को ‘द क्लिनिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें जिले के कई उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया था। हालांकि, किसी आवश्यक कार्य से डॉ. साकेत कुमार और डॉ. स्मिता सिंह उस दिन गिरिडीह से बाहर थे, जिसके कारण वे समारोह में शामिल नहीं हो सके।
गिरिडीह लौटने के बाद डॉक्टर्स डे के अवसर पर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने दोनों चिकित्सकों को उनके सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं ‘द क्लिनिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों चिकित्सकों ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी मरीजों की बेहतर सेवा के लिए प्रेरित करेगा।



