डुमरी में हुआ डॉ प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत
हिंदू नववर्ष के अवसर पर गिरिडीह के डुमरी में एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया मुख्य अतिथि शामिल हुए।

डुमरी में हुआ डॉ प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : हिंदू नववर्ष के अवसर पर गिरिडीह के डुमरी में एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा हिंदू नववर्ष के स्वागत में विशेष तैयारियां की गईं। इस अवसर पर डॉ तोगड़िया ने कहा कि हिंदू नववर्ष केवल एक पर्व नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक है।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया, वही हर घर से हिन्दू युवक राष्ट्रीय बजरंग दल मे जुड़कर, अपने हिन्दू समाज को मजबूत के साथ अखाड़ा का भी शुरुआत होने जा रहा है, हर हिन्दू को पास के मंदिरो मे जाना चाहिए, राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा हनुमान चालीसा केंद्र चलाया जा रहा है।




