डुमरिया में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत रविवार को बड़ाकाजिया पंचायत के बड़ाकाजिया फोटो हो खेल मैदान में धार दीशोम आदिवासी उतनाव गंवाता समाज संगठन द्वारा एकदिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डुमरिया में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /डुमरिया
पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत रविवार को बड़ाकाजिया पंचायत के बड़ाकाजिया फोटो हो खेल मैदान में धार दीशोम आदिवासी उतनाव गंवाता समाज संगठन द्वारा एकदिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक ने वीर सिद्धू-कानू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यहाँ विजेताओं को पुरस्कृत किया और युवाओं को एकता का संदेश दिया।. कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष किशोर कुमार हेंब्रम, सह अध्यक्ष लखन मुर्मू, सचिव जितराई टुडू एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन सहित कई लोग उपस्थित थे।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि खेल और संस्कृति हमारे समाज की आत्मा हैं। इससे युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। आदिवासी समाज की परंपराओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है और समाज मजबूत होता है।” उन्होंने आयोजन समितियों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कपड़ा गेंद प्रतियोगिता के फाइनल में विधायक ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
इसी क्रम में डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ाबोतला ग्राम में करम डूंगरी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित 16वां दो दिवसीय कपड़ा गेंद प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विधायक संजीव सरदार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जहां उनका परम्परागत रूप से स्वागत किया गया। विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कमेटी के सदस्य छोटा मुर्मू, नरसिंह हंसदा, बबलू मुर्मू, दुला बेसरा एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन उपस्थित रहे।
