Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डीसी ऑफिस पहुंचकर देश में बढ़ते जातिवादी उत्पीड़न पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।

आजाद समाज पार्टी कांशीराम का एक प्रतिनिधिमंडल गौरव कुमार के नेतृत्व में डीसी ऑफिस पहुंचकर देश में बढ़ते जातिवादी उत्पीड़न पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।

आजाद समाज पार्टी कांशीराम का एक प्रतिनिधिमंडल गौरव कुमार के नेतृत्व में डीसी ऑफिस पहुंचकर देश में बढ़ते जातिवादी उत्पीड़न पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : आजाद समाज पार्टी कांशीराम का एक प्रतिनिधिमंडल गौरव कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर देश में बढ़ते जातिवादी उत्पीड़न पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि इन दोनों देश में जातिवादी उत्पीड़न चरम पर पहुंच चुकी है

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर सुनवाई के दौरान जातिवादी मानसिकता से ग्रसित एक अधिवक्ता के द्वारा जूता खरीदने की कोशिश किया गया। बताया कि इतने बड़े सर्वोच्च कुर्सी पर आसीन न्यायाधीश पर इस तरह का हमला बर्दाश्त से बाहर है। कहां की इसके बावजूद अधिवक्ता पर कार्रवाई नहीं की गई।

जिससे समाज के विभिन्न वर्गों में काफी आक्रोश है। दूसरा मामला को लेकर बताया गया कि हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को जाति के कारण प्रताड़ित किया गया जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।

इस दौरान अन्य मुद्दों का भी जिक्र किया गया। मांग किया गया कि इस तरह कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मौके पर जिला प्रभारी गौरव कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button