Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में ख़ूनी संघर्ष चाकू व उस्तुरा से ताबड़तोड़ हमले में एक युवक की हत्या तीन घायल

गिरिडीह शहर के नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार रविदास टोला में गुरुवार की देर रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच ख़ूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर चाकूबाजी ओर उस्तूराबाजी हुई जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गयी है,

डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में ख़ूनी संघर्ष चाकू व उस्तुरा से ताबड़तोड़ हमले में एक युवक की हत्या
तीन घायल, विरोध में अहले सुबह से ही हटिया बाजार का मुख्य मार्ग जाम

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह शहर के नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार रविदास टोला में गुरुवार की देर रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच ख़ूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर चाकूबाजी ओर उस्तूराबाजी हुई जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गयी है, जबकि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं. मृतक की पहचान हुट्टी बाजार निवासी 30 वर्षीय अजय कुमार दास के रुप में की गयी.

वहीं घायलों में राजेश दास, परदूम दास और प्रेम दास शामिल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया गया की हुट्टी बाजार मुहल्ले में डीजे बज रहा था. इसी दौरान मुहल्ले के कुछ बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बच्चों के झगड़े को शांत कराने के लिए अजय कुमार दास समेत अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे थे.

इसी बीच हुट्टी बाजार निवासी रवि दास अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया और देखते ही देखते अजय सहित अन्य लोगों पर उस्तरा व चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग जुट गए और इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अजय कुमार दास को मृत घोषित कर दिया. इधर घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं. बताया जा रहा है कि हमलावर और मृतक आपस में जीजा-साला हैं तथा दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर आपसी रंजिश भी चल रही थी. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी नीरज कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर घटना के बाद शुक्रवार अहले सुबह से ही हटिया बाजार स्थित मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया है. फिलहाल मौक़े पर नगर थाना पुलिस पहुंची हुई है और आक्रोशित लोगो को समझाने का प्रयास कर रही है.

Related Articles

Back to top button