डिवाइन स्कूल में अमर शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया गया।
डिवाइन स्कूल में अमर शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया गया।

डिवाइन स्कूल में अमर शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया गया।
बरकट्ठा:ईश्वर यादव
हजारीबाग/बरकट्ठा: बरकट्ठा प्रखंड के गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में शहादत का जज्बा रखने वाले भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक आई.पी.भारती और प्राचार्य भानु प्रताप सिंह ने भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया।निदेशक आई पी भारती ने कहा कि वर्ष 1907 में आज ही के दिन अविभाजित पंजाब के लायलपुर जिले के बंगा गांव में जन्मे शहीद-ए-आजम़ भगत सिंह को 23 मार्च1931 को लाहौर के सेंट्रल जेल में जो शहादत हासिल हुई निसंदेह वह उनका चुनाव था।इसी शहादत के लिए पूरा देश उनको अपने दिलों में बसा लिया।

प्राचार्य भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भगत सिंह आजादी की ऐसी प्रखर ज्वाला थे कि अंग्रेज अफसर उनका नाम सुनते ही कांपने लगते थे।अपने साथियों को अंतिम पत्र में यही लिखा कि उनके दिल में फांसी से बचने का कोई लालच नहीं है और अंतिम परीक्षा का बेसब्री से इंतजार है।विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भगत सिंह आज के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं।कपका पंचायत के मुखिया कमलकिशोर ने कहा कि भगत सिंह सामाजिक समरसता और आजादी के क्रांतिकारियों के अगुवा थे। कार्यक्रम में काशीनाथ महतो,कुलदीप पासवान, संजय कुमार यादव, रामनन्दन कुमार, रविन्द्र गुप्ता, अनिल उपाध्याय, विमल किशोर, सुलेखा मोदी संगीता यादव आदि ने भगत सिंह के जीवन के अनछुए पहलुओं और उनके जीवन परिचय को बताया और साथ ही कहा कि युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी की आवश्यकता है।




