Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डालसा के पी एल वी ने सी डब्लू सी कार्यालय घाघीडीह में स्पॉन्सरशिप्स योजना के छे आवेदन फॉर्म जमा कराया।

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी के द्वारा पोटका प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत के विभिन्न गांव के छे एकल अभिभावक के बच्चों का अस्पॉनशरशिप्स योजना के लाभ दिलाने हेतु आवेदन फॉर्म चाईल्ड वेलफेयर कमिटी के कार्यालय घाघीडीह जमशेदपुर में बच्चों एवं उनके वर्तमान अभिभावकों के साथ जमा कराया गया।

डालसा के पी एल वी ने सी डब्लू सी कार्यालय घाघीडीह में स्पॉन्सरशिप्स योजना के छे आवेदन फॉर्म जमा कराया।

अभिजीत सेन

जमशेदपुर —-

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी के द्वारा पोटका प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत के विभिन्न गांव के छे एकल अभिभावक के बच्चों का अस्पॉनशरशिप्स योजना के लाभ दिलाने हेतु आवेदन फॉर्म चाईल्ड वेलफेयर कमिटी के कार्यालय घाघीडीह जमशेदपुर में बच्चों एवं उनके वर्तमान अभिभावकों के साथ जमा कराया गया। इस योजना के तहत आर्थिक,सामाजिक या पारिवारिक संकट से जुझ रहे बच्चों को परिवार के माहौल में ही संरक्षण,बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।

यह योजना अनाथ,एकल अभिभावक या गंभीर रूप से बीमार माता पिता के बच्चों को चार हजार रुपए प्रति माह आर्थिक सहायता दे कर उनके भविष्य को सुनिश्चित करती है, ताकि वे शिक्षा से वंचित न रहे।कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गृह अध्ययन जांच प्रतिवेदन प्रस्तुति के बाद इन सभी आवेदनों को स्वीकृति दी जाएगी।इन सभी आवेदकों का फॉर्म भरने से ले कर बैंक जा कर खाता खुलने एवं जरूरत के सारे दस्तावेज तैयार करने में डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल का सराहनीय प्रयास रहा।मौके पर बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button