Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डालसा के पी एल वी ने दिव्यांग का प्रमाण पत्र उसके घर पर सौंपा

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर शोहदा पंचायत अंतर्गत कार्यरत पी एल वी ज्योत्सना गोप के द्वारा एक दिव्यांग अब्दुत भकत गांव बंसीला का दिव्यांगता प्रमाण पत्र उसके घर तक चल कर दिव्यांग के हाथों में सौंपा गया

डालसा के पी एल वी ने दिव्यांग का प्रमाण पत्र उसके घर पर सौंपा

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर शोहदा पंचायत अंतर्गत कार्यरत पी एल वी ज्योत्सना गोप के द्वारा एक दिव्यांग अब्दुत भकत गांव बंसीला का दिव्यांगता प्रमाण पत्र उसके घर तक चल कर दिव्यांग के हाथों में सौंपा गया बताते चलें अब्दुत भकत को सदर अस्पताल जमशेदपुर ले जा कर डालसा के पी एल वी ने ही दिव्यांगता जांच शिविर में डॉक्टरों से जांच करवाए गए थे।

दिव्यांग के नाम से स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता का फॉर्म भी भरने का काम डालसा के पी एल वी करेंगे एवं पेंशन की स्वीकृति भी दिलवाई जाएगी।घर में अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र पा कर दिव्यांग अब्दुत भकत ने डालसा का आभार प्रकट किया।मौके पर दिव्यांग के साथ पी एल वी ज्योत्सना गोप उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button