Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

डालसा का न्याय रथ पहुंचा भाटीन पंचायत दो स्कूलों के बच्चों को दी कानूनी जानकारी

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा का न्याय रथ पहुंचा भाटीन पंचायत +2 उत्क्रमित विद्यालय जादूगोड़ा एवं मध्य विद्यालय भाटीन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

डालसा का न्याय रथ पहुंचा भाटीन पंचायत दो स्कूलों के बच्चों को दी कानूनी जानकारी

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा का न्याय रथ पहुंचा भाटीन पंचायत +2 उत्क्रमित विद्यालय जादूगोड़ा एवं मध्य विद्यालय भाटीन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में संगीता कुमारी शर्मा(एल.ए.डी.सी जमशेदपुर)एवं पैनल लॉयर अंजलि कुमारी उपस्थित थे,

जिनके द्वारा स्कूली बच्चों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए हमारे मौलिक अधिकार और कर्तव्य,पॉक्सो एक्ट,गुड टच बेड टच,बाल विवाह,बाल मजदूरी,नशा मुक्ति,घरेलू हिंसा,साइबर ठगी आदि के बारे में जागरूक किया गया।दुर्घटना से पीड़ितों के लिए मुआवजा एवं अनाथ बच्चों के लिए स्पोनशरसीप्स योजना के बारे में जानकारी दी गई।

किसी भी व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सेवा की जरूरत पड़े या कोई योग्य व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित है तो डालसा द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित विधिक सहायता केंद्र में संपर्क स्थापित कर सहायता प्राप्त करने के लिए कहा गया।बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दिया गया एवं जरूरत पड़ने पर निःशुल्क विधिक सेवा एवं परामर्श के लिए 15100 नंबर में संपर्क कर के लिए कहा गया।

मौके पर संगीता कुमारी शर्मा(एल ए डी सी जमशेदपुर) लॉयर अंजलि कुमारी एवं जमशेदपुर के पी एल वी शोर्य बर्धन चंदेल,रमन कुमार राणा,राजेश राव साथ में पोटका के पी एल वी मकरो कर्मकार,ज्योत्सना गोप,राजेश माहली,ललिता पुरान,सबिता सोरेन,सुदामा रजक आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button