डालटनगंज विधायक ने सदर प्रखंड में कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
विधायक ने दो सड़क एक स्वास्थ्य उपकेंद्र एक धुमकुड़िया भावन व एक लिफ्ट एरिगेशन का किया शिलान्यास डालटनगंज विधानसभाा को झारखंड का विकसित विधानसभाा बनाया जायेगा : विधायक आलोक चौरसिया

डालटनगंज विधायक ने सदर प्रखंड में कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
विधायक द्वारा शिलान्यास किये जाने पर ग्रामीण हुए उत्साहित
विधायक ने दो सड़क एक स्वास्थ्य उपकेंद्र एक धुमकुड़िया भावन व एक लिफ्ट एरिगेशन का किया शिलान्यास
डालटनगंज विधानसभाा को झारखंड का विकसित विधानसभाा बनाया जायेगा : विधायक आलोक चौरसिया
मेदिनीनगर : डालटनगंज-चैनपुर- भांडरिया विस क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार चौरसिया डालटनगंज विधानसभाा क्षेत्र को विकसित व समृद्धशाली बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनके द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़Þक योजना या मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना हो या ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विकास योजना समेत विभिान्न विभाागों के योजनाओ को धरातल पर उतारने में सक्षम साबित हो रहे हैं।

विधायक श्री चौरसिया द्वारा रामगढ़, भांडरिया, बड़गड़, चैनपुर, सदर, सतबरवा क्षेत्र में लगातार पुल पुलिया, सड़क के साथ ही साथ आमजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य उपकेंद्र, किसानों के लिए लिफ्ट एरिगेशन तथा आदिवासी समाज के लिए धुमकुड़िया भावन निर्माण को लेकर लगातार शिलान्यास किया जा रहा है। इसी के तहत विधायक श्री चौरसिया ने सोमवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया, सुआ पंचायत में मुख्यमंंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो सड़क, एक स्वास्थ्य उपकेंद्र, एक धुमकुड़िया भावन व लिफ्ट एरिगेशन निर्माण को लेकर शिलान्यास किया।
मौके पर कौड़िया मुखिया कुमारी अंजना सिंह, सुआ मुखिया दुलारी देवी, जिला परिषद बासो देवी, पंसस अजीत सिंह, भाीष्म चौरसिया, समाजसेवी प्रेम प्रकाश ठाकुर, हृदया सिंह, ज्ञानधन चौरसिया , सुरेंद्र चौरसिया, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, उपाध्या सिंह, रबिंद्र सिंह, हरि ठाकुर, शमीम अंसारी, आनंद सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

मौके पर विधायक ने कौड़िया में चुकरू मुख्य पथ से लखन बांध एवं बखारी स्कूल से भाुसड़िया गांव एवं चुकरू बस्ती होते हुए कौड़िया पुल तक लगभाग चार किलोमीटर सड़क निर्माण तथा ग्राम जोरकट एनएच 75 से सुआ तक सड़क के सुंदरीकरण तथा सुआ पंचायत के संसद भावन के पास स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण के लिए व ग्राम बखारी में लिफ्ट एरिगेशन निर्माण के लिए नारियल फोड़कर व पूजा अर्चँना कर शिलान्यास किया।
इस मौके पर विधायक श्री चौरसिया ने कहा कि डालटनगंज विधानसभाा क्षेत्र को विकसित एवं समृद्ध शाली विधानसभाा क्षेत्र बनाना है जो झारखंड में अपना एक अलग पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि डालटनगंज विधानस•ाा क्षेत्र विकास योजनाओं से काफी अछूता रहा है लेकिन जबसे इस विधानसभाा क्षेत्र के जनता ने मुझे जो स्नेह व आशीर्बाद देने का काम किया है तबसे लेकर अभाी तक मैं उनके कसौटी पर खरा उतरने का काम कर रहा हूं।
लगातार विकास योजनाओं की लकीर खिंची जा रही है। श्री चौरसिया ने कहा कि आनेवाले समय में जो भाी अधूरी योजनाएं हैं उसे जल्द पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शाहपुर कोयल नदी पर एक नया पुल निर्माण के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। उसमें भाी जल्द ही कार्य प्रारंभा होनेवाला है। कहा कि क्षेत्र की समस्या व आमजनों के हक व अधिकार के लिए लगातार मुखर होकर विधानसभाा हो या विभिान्न विभााग के मंत्रीगण हों के समक्ष मामले को उठाते हुए समाधान कराने का प्रयास किया है और करते रहेंगे।



