Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के डालटनगंज-चैनपुर को जोड़ने वाले कोयल नदी पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण होगा।
विधायक आलोक चौरसिया के पहल पर अब 2 लेन सड़क स्वीकृति के बाद अब डालटनगंज-चैनपुर क्षेत्र वासियों को जल्द मिलेगी कोयल नदी पर पुल निर्माण की सौगात, स्वीकृति के लिए विभाग में भेजा गया प्रस्ताव

विधायक आलोक चौरसिया के पहल पर अब 2 लेन सड़क स्वीकृति के बाद अब डालटनगंज-चैनपुर क्षेत्र वासियों को जल्द मिलेगी कोयल नदी पर पुल निर्माण की सौगात, स्वीकृति के लिए विभाग में भेजा गया प्रस्ताव
डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के डालटनगंज-चैनपुर को जोड़ने वाले कोयल नदी पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण होगा। स्थानीय बीजेपी विधायक आलोक चौरसिया के पहल पर पथ निर्माण विभाग ने कोयल नदी पर पुल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर लिया है।

डीपीआर के अनुसार 64 करोड़ 6 लाख 15 हजार के लागत से पुल का निर्माण होगा, जिसमें भूमि अधिग्रहण की राशि में समाहित है। पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव को तकनीकी स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को भेजा गया है, प्रस्ताव स्वीकृति के बाद जल्द से जल्द प्रस्ताव को कैबिनेट में स्वीकृत कर क्षेत्रवासियों को नए पुल की सौगात मिलेगी।