Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झुरझुरी पंचायत की उप मुखिया प्रियंका कुमारी ने खिलाड़ियों के बीच किया फुटबॉल का वितरण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा ।

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत झुरझुरी पंचायत के सक्रेज स्थित चटनियां सिंघा में पंचायत की उप मुखिया श्रीमती प्रियंका कुमारी द्वारा स्थानीय खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया।

झुरझुरी पंचायत की उप मुखिया प्रियंका कुमारी ने खिलाड़ियों के बीच किया फुटबॉल का वितरण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा ।

बरकट्ठा (हजारीबाग) | ब्यूरो रिपोर्ट

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत झुरझुरी पंचायत के सक्रेज स्थित चटनियां सिंघा में पंचायत की उप मुखिया श्रीमती प्रियंका कुमारी द्वारा स्थानीय खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

उप मुखिया प्रियंका कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि खिलाड़ियों को समय-समय पर खेल सामग्री और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, तो वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन बनाए रखने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

स्थानीय खिलाड़ियों ने उप मुखिया के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल सामग्री मिलने से उन्हें नियमित अभ्यास करने में काफी सुविधा होगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

ग्रामीणों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा तथा वे खेल के माध्यम से अपने भविष्य को नई दिशा दे सकेंगे।
फुटबॉल वितरण में संतोष यादव,प्रदीप यादव उर्फ कारू,प्रकाश यादव,रवि यादव,संतोष मुर्मू,जीतू मांझी वार्ड सदस्य प्रतिनिधि ,सुखदेव यादव प्रखंड उपाध्यक्ष जेएलकेएम ,नरेश यादव एवं दर्जनों की संख्या में खिलाड़ि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button