Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ राज्य इकाई की बैठक

झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ राज्य इकाई की बैठक

झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ राज्य इकाई की बैठक

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह :  झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ राज्य इकाई की बैठक रविवार को झंडा मैदान में किया गया। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलचंद महतो एवं संचालन जिला प्रवक्ता सलाकत अंसारी ने किया। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीक शेख, प्रधान सचिव सुमन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव राय, प्रदेश सदस्य गीता राज एवं मुख्तार अंसारी, बोकारो जिला सचिव दिलशाद अहमद, धनबाद जिला संयुक्त सचिव नरेन्द्र कुमार उर्फ़ गुड्डू मुख्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में संघ के आमंत्रण पर गिरीडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू भी उपस्थित हुए। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने विधायक के समक्ष सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2021 एवम दिसंबर 2021 को तय समझौते के साथ आकलन परीक्षा में अंकों के उत्तीर्णता के अंकों में संशोधन,सिलेबस एवं माॅडल प्रसन्न सरकार से जारी करवाने समेत अन्य बातों की मांग की।

इस बाबत संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीक शेख ने कहा कि प्रमाण पत्र जाँच के नाम पर आकलन परीक्षा रोकने की विभाग की ओर से नौटंकी किया जा रहा है। राज्य के आला अधिकारी हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुमन कुमार ने कहा कि सरकार हमारे साथ सौतेलेपन जैसा व्यवहार ना करें। हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button