झारखण्ड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस के मौक़े पर मोंगिया स्टील फैक्ट्री में रक्तदान शिविर का आयोजन, मोंगिया स्टील के सीएमडी डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया समेत कई कर्मियों ने किया रक्तदान
गिरिडीह. झारखंड राज्य के 25 में स्थापना दिवस के मौके पर जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से मोंगिया स्टील फैक्ट्री में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

झारखण्ड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस के मौक़े पर मोंगिया स्टील फैक्ट्री में रक्तदान शिविर का आयोजन, मोंगिया स्टील के सीएमडी डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया समेत कई कर्मियों ने किया रक्तदान
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह. झारखंड राज्य के 25 में स्थापना दिवस के मौके पर जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से मोंगिया स्टील फैक्ट्री में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

इस रक्तदान शिविर में मोंगिया स्टील के सीएमडी डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया समेत फैक्ट्री में कार्यरत कई कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बहुमूल्य रक्त को दान किया.

स्टील के सीएमडी डॉक्टर गुणवान सिंह मोंगिया ने बताया कि झारखंड राज्य के 25 में स्थापना दिवस के मौके पर सरकार के द्वारा 12 नवंबर से 18 नवंबर तक रक्तदान शिविर पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है.

इसी के तहत आज मोंगिया स्टील में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह उनके लिए काफी गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है.