झारखण्ड में बांग्ला अकादमी का गठन के समर्थन में झारखण्ड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति द्वारा पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी को सोपा ज्ञापन।
विगत दिनों विधायक अरुप चटर्जी ने झारखण्ड विधान सभा में अविलम्ब बांग्ला अकादमी का गठन करने की मुद्दा उठाये थे।

झारखण्ड में बांग्ला अकादमी का गठन के समर्थन में झारखण्ड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति द्वारा पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी को सोपा ज्ञापन।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
विगत दिनों विधायक अरुप चटर्जी ने झारखण्ड विधान सभा में अविलम्ब बांग्ला अकादमी का गठन करने की मुद्दा उठाये थे। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है की झारखण्ड में 42% बंगभाषि निवास करते है जिसकी मातृभाषा बांग्ला है।. सरकार अबिलम्ब बांग्ला अकादमी का गठन करें ताकि विद्यालय में बांग्ला भाषा की पढ़ाई, बांग्ला पुस्तक की छपाई तथा बांग्ला शिक्षकों की नियुक्ति किया जा सके।

इसी का समर्थन में झारखण्ड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति ने पूर्वी सिंहभूम जिले में 10 अप्रैल को हर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से मुख्य मंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया था। इसी सिलसिले में झारखण्ड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति पोटका शाखा की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी पोटका को एक ज्ञापन दिया गया।
प्रतिनिधि दल में पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मण्डल, प्रतिमा मण्डल, साहित्यकार सह समाजसेवी सुनील कुमार दे, शिक्षाविद सह समाज सेवी शंकर चंद्र गोप, शिक्षाविद राजकुमार गुप्ता, माताजी आश्रम के अध्यक्ष कृष्ण पद मण्डल,डाक्टर सुंदर लाल दास ग्राम प्रधान बिरग्राम, अवन्ति पात्र ग्राम प्रधान तिला मुड़ा,समाज सेवी मृणाल पाल, रामकृष्ण सरदार, संजय साहू, सुधीर सरदार, तरनी सेन दास, दिनेश कुमार दास, समीर कुमार गोप, नारायण भकत, तपन कुमार मण्डल, अजित कुमार भकत, गणेश चंद्र भकत, अमित पात्र, पुरनेन्दु शेखर भकत, चंडी राम गोप, तापस कुमार गोप, बिमल चंद्र भकत, हिमाद्री भकत, जगदीश पाल, बिष्णु पाल, मुनीराम वास्के,बीरबल सरदार, चन्दन कुमार भकत, आकुल मण्डल आदि शामिल थे. समिति ने बांग्ला भाषा को बचाने के लिए पोटका के गांव गांव में अभी तक 33 अपूर पाठशाला खुले जाने का भी जानकारी दी जिसकी तहेदिल से प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रशंसा की। उन्होंने समिति का प्रयास का सराहना करते हुए अविलम्ब आगे की कारवाई करने का आश्वासन दिया।इसके लिए समिति के सदस्य गण प्रखंड पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापन किया।




