झारखंड प्रजापति कुम्हार संघ जिला इकाई की बैठक की गई।
झारखंड प्रजापति कुम्हार संघ जिला इकाई की बैठक की गई।

झारखंड प्रजापति कुम्हार संघ जिला इकाई की बैठक की गई।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: झारखंड प्रजापति कुम्हार संघ जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को सिहोडीह स्थिति पिकनीक ढाबा में ध्रुवदेव पंडित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 28 दिसंबर को गिरिडीह जिले में होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर की गई। बताया गया कि 28 दिसंबर को टाउन हॉल में झारखंड प्रजापति कुम्हार संघ का जिला सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ है। बैठक के दौरान सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस बाबत जिला अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित ने बताया कि जिला सम्मेलन में महासंघ के प्रदेश नेता कार्यकर्ता व कई प्रतिनिधि पहुंचेंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। जानकारी दी गई कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आज से ही तैयारी शुरू कर दी गई है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर बड़े पैमाने पर प्रखंड का पुनर्गठन किया जाएगा। मौके पर प्रदेश महामंत्री दीपक पंडित,शंकर पंडित ,अशोक पंडित, कपिल पंडित, राजेश पंडित ,दुखन पंडित, ओम प्रकाश पंडित ,नारायण पंडित ,वासुदेव पंडित समेत सभी प्रखंडों के संघ से जुड़े लोग मौजूद थे।



