झारखंड के सभी पुलिस थाना को जबावदेह बनाये हेमन्त सरकार:रामप्रकाश तिवारी
झारखंड के सभी पुलिस थाना को जबावदेह बनाये हेमन्त सरकार:रामप्रकाश तिवारी

झारखंड के सभी पुलिस थाना को जबावदेह बनाये हेमन्त सरकार:रामप्रकाश तिवारी
खबर 24 न्यूज डेस्क
राॅंची: स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री रामप्रकाश तिवारी ने झारखंड सरकार सें मांग करते हुए कहा है कि देशभर में सभी सरकारी विभागों, सरकारी अस्पतालो,स्कूलों से अधिक भ्रष्टाचार पुलिस थानों, विभाग में फेला हुआ है। झारखंड राज्य में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के कारण पीड़ित लोग न्याय, सुरक्षा से वंचित हो जाते हैं। झारखंड में 75 प्रतिशत लगभग भ्रष्ट पुलिसकर्मी है और भ्रष्टाचार के आकंठ में पुलिस थाना,पुलिस विभाग डुबा हुआ है।जो अपराध से पीड़ितों को न्याय,सुरक्षा देने और अपराधियों, माफियाओं, संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम दिखाई दे रही है। श्री रामप्रकाश तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आम जनता के साथ पुलिसकर्मियों,

पुलिस आलाधिकारियों का व्यवहार सबसे खराब रहता है,मानो शिकायतकर्ता ही अपराधी है और अपराधी, माफिया शरीफ़ नागरिक हैं उनसे मोटी रकम लेकर अपराध से पीड़ित लोगों को न्याय देने हेतु ईमानदारी से कार्रवाई नहीं करते है। केस के अनुसंधानकर्ता सभी साक्ष्यो को नजरंदाज करके केस के अभियुक्तों के पक्ष में केस में अजमानतीय धारा हटाकर हल्के धारा लगाकर केस डायरी को कमजोर किया जाता है कई केस में पुलिस अनुसंधानकर्ता पुलिस अधिकारी कांड अभियुक्तों को केस से बरी करने हेतु मोटी रकम लेकर जरूरत पड़ने पर केस में चार्जशीट फाइल करने के बजाय साक्ष्य नहीं है यह कहकर केस बंद करने हेतु फाइनल रिपोर्ट तक माननीय न्यायालय में दाखिल कर देते हैं। पीड़ित व्यक्ति न्याय के लिए पुलिस विभाग के सभी आलाधिकारियों के यहां दौड़ लगाते-लगाते थक जाते हैं। कई मामलों में पुलिस पीड़ित शिकायतकर्ता से लिखित शिकायत पर आरोपियों, अपराधियों, दबंगों से मोटी रकम लेकर एफआईआर दर्ज नहीं करके मामले को रफा-दफा कर देते हैं। पुलिस थाने में जमीन दलाल, दलाल का भूमिका निभाते नेता,समाजसेवी कई मामले में पैरवी अड्डाबाजी करते दिखाई देते हैं। जारी



