झामुमो मुक्ति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी को MPL के विरुद्ध ज्ञापन सौपा –
विधानसभा के पल्हारपुर पंचायत की मुखिया व झामुमो महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अपर्णा देवी एवं जिला सह सचिव झा.मु.मो श्री तपन तिवारी के द्वारा एमपीएल से प्रभावित क्षेत्र के लोगों की अनदेखी पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से उनके विधानसभा कार्यालय में मिलकर ज्ञापन सौपा तथा मुख्यमंत्री ने जनता का हक अधिकारी दिलाने के लिए कारवाई करने की बात कही.

झामुमो मुक्ति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी को MPL के विरुद्ध ज्ञापन सौपा –
निरसा : विधानसभा के पल्हारपुर पंचायत की मुखिया व झामुमो महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अपर्णा देवी एवं जिला सह सचिव झा.मु.मो श्री तपन तिवारी के द्वारा एमपीएल से प्रभावित क्षेत्र के लोगों की अनदेखी पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से उनके विधानसभा कार्यालय में मिलकर ज्ञापन सौपा तथा मुख्यमंत्री ने जनता का हक अधिकारी दिलाने के लिए कारवाई करने की बात कही.

मुखिया अपर्णा देवी ने कहा कि प्लांट के लिए आसपास के ग्रामीणों ने अपनी जमीन दी. बदले में ग्रामीणों को धूल, मिट्टी, दूषित पेयजल और हजारों किस्म की बीमारी मिल रही है. कहा कि मांगें नहीं मानी जाती हैं तो पंचायत की हजारों महिलाएं प्लांट के मेनगेट के समीप झा.मु.मो. पार्टी के बैनर तले धरना-प्रदर्शम करेंगी |

साथ ही इससे पूर्व में विधायक श्री अमित महतो विधायक सिल्ली को अपर्णा देवी, तपन तिवारी, रंजीत महतो, किशोर महतो के द्वारा MPL के विरुद्ध ज्ञापन दिया गया था उक्त मामले को संज्ञान लेते हुए 25.8.25 को श्री अमित कुमार के संबंधित मामला को विधानसभा में उठाया गया |



