Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जीवा फॉरमेशन द्वारा सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम का किया गया आयोजन कार्यक्रम में शामिल हुई दिल्ली पुलिस अधिकारी व जीवा एडवाइजर किरण सेठी

जीवा फॉरमेशन द्वारा सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम का किया गया आयोजन कार्यक्रम में शामिल हुई दिल्ली पुलिस अधिकारी व जीवा एडवाइजर किरण सेठी

जीवा फॉरमेशन द्वारा सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम का किया गया आयोजन कार्यक्रम में शामिल हुई दिल्ली पुलिस अधिकारी व जीवा एडवाइजर किरण सेठी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: स्टेशन रोड स्थित होटल अशोका इंटरनेशनल मे जीवा फॉरमेशन द्वारा महिलाओं के आत्म सुरक्षा को लेकर सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया वही बाभनटोली स्थित बचपन प्ले स्कूल में जीवा सिलाई सेंटर का उद्घाटन भी किया गया। जीवा एडवाइजर किरण सेठी दिल्ली की एक जानी-मानी पुलिस अधिकारी है इन्हें पूरे भारत में महिलाओं की आत्मरक्षा और पुलिस सेवा परीक्षण शिविरों के आयोजन के लिए जाना जाता है जिसके लिए इन्हें 2015 में केंद्रीय गृह मंत्री राज सिंह द्वारा सम्मानित किया गया था। जीआई किरण शेट्टी ने महिलाओं एवं लड़कियों की सेल्फ डिफेंस के बारे में अवेयरनेस टॉक दिया साथ ही साथ ही महिलाओं को कैसे अपनी आत्म सुरक्षा करना चाहिए इसके बारे में महिलाएं और युवतियों के बीच विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन पूनम प्रकाश सहाय ने किया। संयुक्त परिवार का महत्व को समझाने के लिए राखी झुनझुनवाला, लक्ष्मी शर्मा, सुमन साहू, पूनम प्रकाश, एवं मेंबर लक्ष्मी शर्मा के बच्चों द्वारा एक नाटक प्रस्तुत किया गया।

दिल्ली से आए हुए जीवा फॉरमेशन की पूरी टीम वहां मौजूद थी, चेयरमैन जीआई रवि शॉरी ,गवर्नर जीआई ,संगीता खंडेलवाल , फाउंडर जीआई मोनिका , को फाउंडर जी आई सुलोचना मास्करा , नेशनल प्रेसिडेंट जीआईसाधना गुप्ता , एजुकेटिवस अलका झा , बीनू केसरी , निधि खेमका , मृदुला संगल , तनु गार्गी , देवघर के प्रेसिडेंट सोभा बैठवाल, गिरिडीह की प्रेसिडेंट पूनम सहाय, वॉइस प्रेजिडेंट राखी झुनझुनवाला, सेक्रेटरी लक्ष्मी शर्मा, सुमन,सुलोचना।

एवं शहर के जाने-माने लोग कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button