जी.एम महाविद्यालय में भगवान गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता हुए पुरस्कृत l
जी.एम. महाविद्यालय में गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर गौतम बुद्ध के उपदेश का जीवन में महत्व विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

जी.एम महाविद्यालय में भगवान गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता हुए पुरस्कृत l
जी.एम. महाविद्यालय में गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर गौतम बुद्ध के उपदेश का जीवन में महत्व विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । निबंध लेखन प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव एवं प्राचार्य ने संयुक्त रूप से किया।

महाविद्यालय के सचिव विनय कुमार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सब यहां भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाने के लिए एकत्रित हुए है। यह दिन केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह अपने अंदर झांकने और शांति के मार्ग पर चलने का दिन है। आज विश्व जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है , ऐसे समय में सम्पूर्ण विश्व में भगवान बुद्ध के उपदेशों को अपनाने की आवश्यकता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि आज के इस पावन अवसर पर आइए हम भगवान बुद्ध के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। हमें अपने विचारों, वचनों और कार्यों में करुणा लानी होगी।
महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक रंजन कुमार ने भगवान गौतम बुद्ध के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं अतिथि शिक्षक दयानंद कुमार यादव ने एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस एवं महाराष्ट्र दिवस के महत्व पर विस्तृत चर्चा कर विद्यार्थियों को बताया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता ने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी अंचल कुमारी को प्रथम, रूपा कुमारी को द्वितीय तथा सुनैना कुजूर एवं शिल्पा कुमारी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के सचिव एवं प्राचार्य ने संयुक्त रूप से पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।

यह निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन विनय कुमार मेहता एवं रेयाज अहमद के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आशीष पांडे, मनोज राणा, कुंदन शशि शर्मा, उर्मिला राणा, नीलिमा कुजूर, प्रिया कुमारी इत्यादि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।




