Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जिला स्तरीय खेलो झारखंड खो-खो प्रतियोगिता में पोटका के अंडर-17 बालक एवं अंडर- 17 बालिका दोनों टीमों बनी विजेता।

जिला स्तरीय खेलो झारखंड खो-खो प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया।

जिला स्तरीय खेलो झारखंड खो-खो प्रतियोगिता में पोटका के अंडर-17 बालक एवं अंडर- 17 बालिका दोनों टीमों बनी विजेता।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर—

जिला स्तरीय खेलो झारखंड खो-खो प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच पोटका प्रखंड की अंडर-17 बालक एवं अंडर-17 बालिका दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

इस शानदार जीत के साथ दोनों टीमों ने आगामी राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब अंडर-17 बालक एवं बालिका दोनों टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

आज प्रतियोगिता में टीम के साथ खो-खो प्रशिक्षक डोबो चाकिया, नोडल शिक्षक जुनुल पूर्ति, प्रमिला मैडम एवं कमला मुंडा उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।इस उपलब्धि पर पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,पोटका की वार्डन,उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु के प्रधानाध्यापक,खेल प्रेमियो एवं शिक्षकों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि पोटका की दोनों टीमें राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर पूर्वी सिंहभूम जिले का नाम रोशन करेंगी।

Related Articles

Back to top button