Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग में आर.के. महिला कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, चार मेडल पर कब्जा

जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग में श्री आर.के. महिला कॉलेज की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए और कॉलेज का मान बढ़ाया।

जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग में आर.के. महिला कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, चार मेडल पर कब्जा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग में श्री आर.के. महिला कॉलेज की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए और कॉलेज का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

कॉलेज की छात्रा सानियां अफरोज ने डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए दो गोल्ड मेडल जीते। वहीं तनु कुमारी ने 3 किलोमीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इसके अलावा नंदनी कुमारी ने 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। पीटी एवं खेल शिक्षिका पूनम कुमारी ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button