Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने दी योजनाओं की जानकारी l

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गिरिडीह द्वारा 90 दिवसीय सघन विधिक जागरुकता व जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ बुधवार को किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने दी योजनाओं की जानकारी l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गिरिडीह द्वारा 90 दिवसीय सघन विधिक जागरुकता व जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ बुधवार को किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डीएलएसए मार्तण्ड प्रताप मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ पर सिविल कोर्ट परिसर से टावर चौक तक प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थगण, पी एल वी एवं डीएलएसए कर्मियों ने भाग लेकर आम लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हें विधिक सहायता के साथ-साथ सरकारी योजनाएं भी गांव-गांव पहुंचे । जरूरत मंद लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। इसके तहत घर-घर जागरुकता अभियान, विधिक सशक्तिकरण शिविर, आईईसी सामग्री का वितरण तथा महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही मण्डल कारा गिरिडीह में बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विचाराधीन बंदियों के मामलों की समीक्षा के साथ उनके परिवारों को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उनके जीवनयापन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिससे इसका प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button