जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से दिनांक 29 मई से 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है।

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से दिनांक 29 मई से 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। मंगलवार को इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम ने कोर्ट परिसर स्थित अपने कार्यालय से दी। बताया कि यह कार्यक्रम झालसा रांची के निर्देशानुसार होना है। सचिव श्री गौतम ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में मन का मिलन पखवाड़ा न्याय मंडल में किया जाएगा। मध्यस्थता की महत्ता एवं उपयोगिता को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन 15 दिनों तक किया जाना निर्धारित है।

इस दौरान आम जनों के बीच निरंतर जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सेवाएं, दृश्य एवं श्रव्य माध्यमों से मध्यस्थता तथा लोक अदालत की सफल कहानियों के बारे में जानकारी प्रदान करना, विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों तथा वाद पूर्व मामलों में पक्षकारों के द्वारा आवेदन प्राप्त कर उन्हें विधिक सहायता प्रदान करना एवं आमजनों तथा पक्षकारों को मध्यस्थता से संबंधित सुझाव एवं सलाह देने का कार्य किया जाएगा।