
संयुक्ता न्यूज डेस्क
सिमडेगा – सिमडेगा जिला के लिए आज की तारीख में वुमेन्स आर चैम्पियंस ऑफ चेंज कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी. सिमडेगा जिला महिला सशक्तिकरण का मिशाल पेश कर रही है. जिला प्रशासन का दारोमदार यहां महिला शक्ति के कंधों पर है. जो सफलतापूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जिले के विकास में अग्रणी भूमिका अदा कर रही हैं.
सिमडेगा जिला वैसे तो पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की जनसंख्या अधिक रहने से हमेशा सुर्खियों में रहता है, लेकिन जिला प्रशासन का वर्तमान परिदृश्य पुरे झारखंड के लिए महिला सशक्तिकरण का मिशाल बना हुआ है. सिमडेगा में जिले के आला में अधिकारी उपायुक्त आर रॉनिटा सहित, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणुबाला, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुनम कच्छप, समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी सुकरमणी लिंडा, जिला कोषागार पदाधिकारी सीमा दीपिका टोप्पो, जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुम लता, जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मक्सीमा लकड़ा, जेएसएलपीएस डीपीएम मनीषा मिलानी सांचा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सुमित्रा बडाईक सहित कई विभागों में महिला शक्ति अपने कर्तव्य पथ पर सफलतापूर्वक कार्यों का निर्वहन करते हुए जिले के विकास में अपना अहम योगदान दे रहे हैं.




