Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुर्घटनालाइव न्यूज़
जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया के उपस्थित में मृतक डोमन साव के आश्रित बसंती देवी को राजकेशरी के द्वारा सौंपा गया 2.75 लाख का चेक

हजारीबाग/बरकट्ठा: NH2, सिक्स लाइन का कार्य करवा रहे राजकेशरी ( रिलायंस ) कम्पनी में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन डोमन साव की 10 दिन पूर्व सूर्यकुण्ड पेट्रोल पम्प (गोरहर थाना के समीप) के पास कंपनी के ही गाड़ी द्वारा मृत्यु हो गई थी। मृतक के आश्रित बसंती देवी को आज कम्पनी के द्वारा 2.75 लाख की चेक द्वारा सहायता राशि दी गई।

कम्पनी के पदाधिकारी कान्हू ने बताया कि जल्द ही वाहन बीमा एवं अन्य से भी आश्रित को मुवावजा दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य बरकट्ठा (दक्षिणी) प्रेरणा प्रिया, शिक्षक इद्रजीत प्रसाद, समाजसेवी सी के पाण्डेय, संजय कुमार, कम्पनी के पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।