जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने थामा भाजपा का दामन राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया स्वागत
जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने थामा भाजपा का दामन राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया स्वागत

जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने थामा भाजपा का दामन राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया स्वागत
गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: झंडा मैदान में आहुत भाजपा के विशाल जनसभा कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी ने भाजपा का दामन थामी। भाजपा के महामंत्री आदित्य साहू और समीर उरांव ने उनका स्वागत पार्टी का पट्टा देकर किया। इसके पूर्व मुनिया देवी पति मृगांक वर्मा उर्फ कोलेश्वर वर्मा,पुत्र मनीष वर्मा के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं और गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल झंडा मैदान पहुंची। भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष वर्मा ने कहा की देश व झारखंड की उन्नति भाजपा ही कर सकती है।

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकाश कार्यों से प्रेरित होकर आज भाजपा का दामन थाम रहा हूं ओर आगे पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता रहूंगा। कहा की पार्टी के लिए जो भी करना पड़ेगा उसके लिए तैयार हूं। पार्टी द्वारा दिए गए जिमेवारियो का बखूबी निर्वहन करूगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पहुंचे कार्यकर्ता भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे।




