Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जांबाद पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, 400 लोगों को मिली ठंड से राहत

गिरिडीह सदर प्रखंड के जांबाद पंचायत परिसर में बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जांबाद पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, 400 लोगों को मिली ठंड से राहत

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह : सदर प्रखंड के जांबाद पंचायत परिसर में बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता भारत यादव एवं TUFCON स्टील लिमिटेड के डायरेक्टर अभिषेक कुमार के सहयोग से लगभग चार सौ जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।

कंबल वितरण कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ अगुआ साथी संजय वर्मा एवं आनंद कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना सामाजिक दायित्व है और आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी देखने को मिली। आयोजकों ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। वही मौके पर हिमांशु प्रियदर्शी,केदार प्रसाद यादव

शत्रुघ्न सिंह मनोज यादव प्रेमचंद मलिक तिनका मल्लाह मिंटू सोरेन बीरेंद्र यादव राजू कुमार तांती सूरज सिंह विक्रम यादव राजेश मल्लाह

सुमित कुमार मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button