जमुआ थाना क्षेत्र के मेरखोगुंडी में जमीन विवाद में हुवा मारपीट
जमुआ थाना क्षेत्र के मेरखोगुंडी में जमीन विवाद में हुवा मारपीट

जमुआ थाना क्षेत्र के मेरखोगुंडी में जमीन विवाद में हुवा मारपीट तीन घायल सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: जमुआ थाना क्षेत्र के मेरखोगुंडी निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों को पड़ोस के लोगों ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। सभी का इलाज रविवार को सदर अस्पताल में चल रहा था। घायल में सरजू विश्वकर्मा अशोक विश्वकर्मा अनीता देवी शामिल है।इस संबंध में राजेंद्र विश्वकर्मा ने जमुआ थाना में लिखित आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में बताया गया कि आज सुबह करीब 7:00 बजे खाता नंबर 24 प्लॉट नंबर 330 रकवा 9 डिसमिल के मध्य छ डिसमिल जमीन है। बताया गया कि गोविंद विश्वकर्मा सहदेव विश्वकर्मा मुंशी विश्वकर्मा दुर्गेश्वरी देवी सीता देवी गीता देवी समेत अन्य महिला पुरुष जबरदस्ती मेरे जमीन को कब्जा करना चाहता है।

जब हम लोग मना करने के लिए गए तो हम लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगा इस दौरान उन लोगों द्वारा जान से मारने की भी कोशिश की गई सभी लोग लाठी डंडा हथियार लैस था। इस बाबत अनीता देवी ने बताया कि उन लोगों द्वारा मेरे हिस्से के जमीन को जोताई करना चाह रहा था। मना करने पर उन लोगों के द्वारा ईट पत्थर फेंककर हम लोगों के ऊपर हमला किया। वही मेरे उंगली पर टांगी से वार किया गया।




