जमीन मामले को लेकर भुक्तभोगी ने उपायुक्त को आवेदन के माध्यम से जांच की लगाई गुहार
जमीन मामले को लेकर भुक्तभोगी ने उपायुक्त को आवेदन के माध्यम से जांच की लगाई गुहा

जमीन मामले को लेकर भुक्तभोगी ने उपायुक्त को आवेदन के माध्यम से जांच की लगाई गुहार
गिरिडीह:मनोज कुमार।

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के शिव मोहल्ला निवासी प्रभात कुमार गुप्ता के पुस्तैनी जमीन को उन्हीं के गोतिया द्वारा फर्जी कागजात बनाकर रजिस्ट्री करवा कर अपने नाम कर लिया गया। जिसको लेकर भुक्तभोगी परिवार निबंधक कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। इस बाबत भुक्तभोगी ने बताया कि बदडीहा स्थित बेलाटांड़ मौजा में खाता संख्या 47 के अंतर्गत कुल 40 डिसमिल जमीन मेरे पूर्वज के नाम से था। जमीन का बंटवारा आधा आधा दो भागों में था। लेकिन गोतिया द्वारा गलत ढंग से मेरे वाले हिस्से वाला 20 डिसमिल जमीन का गलत एलपीसी बना लिया गया। उन्होंने बताया की इसकी सूचना अंचल कार्यालय में मैंने दिया। जिसके बाद जमीन का फर्जी तरीके से बनाएं गए एलपीसी रद्द करने का आदेश अंचल कार्यालय के द्वारा निबंधन कार्यालय भेजा गया। इसके बावजूद जिला सब रजिस्ट्री कार्यालय द्वारा जमीन का रजिस्ट्री कर दिया गया। भुक्तभोगी ने इस मामले को लेकर उपायुक्त के नाम आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के माध्यम से बताया गया कि मेरे पूर्वज मंगर राम, चूल्हन राम का जमाबंदी खतियानी जमीन का फर्जी रसीद ऑनलाइन कटवाकर एलपीसी बनाने एवम तीनों फॉर्म बगैर जांच किए पूर्वज के जमीन को बिक्री कर दिया गया। बताया गया की उक्त जमीन की खरीद बिक्री पर अंचल कार्यालय द्वारा रोक के बावजूद जमीन का रजिस्ट्री दस सितंबर को निबंधक कार्यालय द्वारा कर दिया गया। बताया गया कि 2 सितंबर को उक्त जमीन पर बाउंड्री वाल के लिए ईट उतारा जा रहा था तभी गोतिया द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिसमें दो लोग घायल है। जिसका मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज है। जिला प्रशासन से जांच पड़ताल कर जमीन कब्जा कर रहे लोगों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस पर सब रजिस्टर अधिकारी ने कहा कि उक्त जमीन जीएम लैंड नहीं है। एलपीसी में खतियान टू का रसीद ओर खतियान लगा हुआ है जिसके आधार पर मैंने रजिस्ट्री की है।




