Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जन्म से पहले की वसीयत दिखाकर 1.69 करोड़ की कथित ठगी! 40 से ज्यादा मामलों का आरोपी अनूप राय गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गिरिडीह में करोड़ों रुपये की कथित जमीन ठगी के मामले में पचंबा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अनूप कुमार राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जन्म से पहले की वसीयत दिखाकर 1.69 करोड़ की कथित ठगी! 40 से ज्यादा मामलों का आरोपी अनूप राय गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह में करोड़ों रुपये की कथित जमीन ठगी के मामले में पचंबा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अनूप कुमार राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपने जन्म से पहले की वसीयत के आधार पर जमीन पर मालिकाना हक जताकर करोड़ों रुपये की ठगी की।

शिकायतकर्ता कृष्णानगर निवासी राजीव रंजन के अनुसार, उन्होंने अपने तीन साथियों के साथ 19 जून 2022 को मकतपुर बरगंडा स्थित श्यामकुंज के पास एक जमीन-मकान खरीदने का एग्रीमेंट किया था। संपत्ति की कीमत ₹2.25 करोड़ तय हुई थी, जिसमें पहले ₹51 लाख एडवांस दिए गए। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1,69,67,001 आरोपी को भुगतान किए गए।

मामले की जांच के दौरान चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 10 दिसंबर 1976 की एक वसीयत दिखाकर संपत्ति पर अपना अधिकार बताया, जबकि उसके जन्म प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 22 जुलाई 1978 दर्ज है। यानी जिस वसीयत के आधार पर दावा किया गया, वह उसके जन्म से करीब डेढ़ वर्ष पहले की है। इसी आधार पर पुलिस को धोखा,धड़ी की आशंका मजबूत हुई।
जांच में यह भी सामने आया कि इसी संपत्ति का एक एग्रीमेंट पहले से रामदेव सिंह के नाम पर था और यह विवाद नगर थाना एवं एसडीएम कोर्ट में लंबित है।

पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार देर शाम जमुआ थाना क्षेत्र के टीकामघा से आरोपी अनूप कुमार राय को उसकी कार सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आ,रोपी के खिलाफ झारखंड समेत कई राज्यों में धोखाधड़ी के 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में इस गि,रफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

“जन्म से पहले की वसीयत दिखाकर करोड़ों रुपये की कथित ठगी का यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।”

Related Articles

Back to top button