Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस पर सांसद मनीष जायसवाल ने धरती आबा को किया नमन

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार की सुबह हजारीबाग स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक पहुँचे। उन्होंने वहाँ स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नारे-जयकारे बुलंद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस पर सांसद मनीष जायसवाल ने धरती आबा को किया नमन कहा….

हजारीबाग: ब्यूरो रिपोर्ट

हजारीबाग: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार की सुबह हजारीबाग स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक पहुँचे। उन्होंने वहाँ स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नारे-जयकारे बुलंद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने सभी देश वासियों को जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि धरती आबा का संघर्ष और बलिदान हमें आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को संजोने के लिए प्रेरित करता है। उनका जीवन त्याग, समर्पण और शौर्य का प्रतीक है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनजातीय गौरव दिवस’ उस संघर्ष और स्वाभिमान की गूंज है, जिसकी मशाल भगवान बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों ने जलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिला, चाहे जनजातीय गौरव दिवस हो, एकलव्य मॉडल स्कूल हो, पीवीटीजी मिशन हो, वन धन केंद्र हो या अभूतपूर्व इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास। पीएम नरेंद्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को सच्चा सम्मान दिया ।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल के साथ विशेषरूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ़ खोखा सिंह, भाजपा नेता अनिल मिश्रा और सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Related Articles

Back to top button