Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

जन शिक्षण संस्थान नव्या प्रोग्राम के तहत सावन महोत्सव का किया गया आयोजन प्रतिभागियों के बीच किया गया पुरस्कार वितरण

गिरिडीह, सिहोडीह बैंक ऑफ़ इंडिया स्थित संचालित जन शिक्षण संस्थान नव्या प्रोग्राम के तहत शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया

जन शिक्षण संस्थान नव्या प्रोग्राम के तहत सावन महोत्सव का किया गया आयोजन प्रतिभागियों के बीच किया गया पुरस्कार वितरण

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, सिहोडीह बैंक ऑफ़ इंडिया स्थित संचालित जन शिक्षण संस्थान नव्या प्रोग्राम के तहत शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मेहंदी ,सिलाई ,कढ़ाई और नृत्य प्रतियोगिता करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीपीओ सुशाना क्रैकेटा ,महिला सुपरवाइजर कुमारी अंजू, कुमारी पूजा , किरण राज सुचिता सोरेन ममता कुमारी मौजूद थी

वहीं जन शिक्षण संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर शिव प्रकाश सेंटर इंचार्ज बसंत कुमार ट्रेनर वीणा गुप्ता उपस्थित थी। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता में रोशनी कुमारी सिलाई प्रतियोगिता में स्नेहा कुमारी कढ़ाई प्रतियोगिता में चांदनी कुमारी एवं नृत्य प्रतियोगिता में सोनम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

सभी प्रतिभागियों को प्रदर्शन के अनुसार मेडल देकर सम्मानित किया गया। वही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किशोरियों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया इस बाबत प्रोग्राम मैनेजर शिव प्रकाश ने बताया कि कौशल विकास एवं उधमशीलता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जन शिक्षण संस्थान संचालित है। स्किल ट्रेनिंग अंडर नव्या के अंतर्गत किशोरियों के लिए कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है।

 

ताकि किशोरी आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सके। वही सीडीपीओ ने शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किशोरियों को भविष्य में आगे बढ़ने की कामना की । वही मौके पर मनीषा, कीर्ति कुमारी, रेखा कुमारी ,मुस्कान, पूजा ,बुलबुल ,नमिता ,सोनम सहित शिक्षक गण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button