Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जज के बॉडीगार्ड से पिस्टल की छीनतई, चंद घंटे में पुलिस ने किया बरामद, गाडी सिखाने के बहाने पिस्टल लेकर भाग गया था युवक

गिरिडीह में एक अजीबो - गरीब मामला सामने आया है. यंहा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आम बगान से बीती रात यंहा अपराधियों ने एक जज के बॉडीगार्ड ( पुलिस जवान ) से उनकी सरकारी पिस्टल ही छीन लिया

जज के बॉडीगार्ड से पिस्टल की छीनतई, चंद घंटे में पुलिस ने किया बरामद, गाडी सिखाने के बहाने पिस्टल लेकर भाग गया था युवक

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह में एक अजीबो – गरीब मामला सामने आया है. यंहा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आम बगान से बीती रात यंहा अपराधियों ने एक जज के बॉडीगार्ड ( पुलिस जवान ) से उनकी सरकारी पिस्टल ही छीन लिया. यह घटना तब घटित हुई जब उक्त बॉडीगार्ड एक युवक से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आम बगान में एक युवक के साथ चार पहिया वाहन चलाना सीख रहा था.

पिछले तीन-चार दिनों से जवान पचम्बा थाना क्षेत्र के मोहनपुर के रहने वाले बिट्टू खान नामक युवक से आम बगान मैदान में गाडी चलाना सीख रहा था. कल भी जवान बिट्टू के साथ ग़ाडी चलाना सिख रहा था. इसी बीच बिट्टू ने उक्त जवान से अपनी पिस्टल निकाल कर रखने को कहा ओर फिर गाडी में पिस्टल लेकर भाग निकला.

इस घटना के बाद जवान ने तुरंत मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस को मिली तो पुलिस ने तुरंत एक्शन में आई ओर इलाके में लगी सीसीटीवी फुटेज़ के आधार पर छापेमारी शुरु कर दी ओर महज कुछ ही देर में जवान से छीनी हुई पिस्टल को बरामद करते हुए बिट्टू खान नामक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Back to top button