Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

छात्र आंदोलन पर धनंजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- छात्रों के हित में गंभीर है सरकार, बहकावे में न आएं

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष धनंजय सिंह ने रांची में विधानसभा घेराव को लेकर आयोजित छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर छात्र प्रतिनिधिमंडल और झारखंड सरकार के बीच मंत्रियों की मध्यस्थता में लगातार सकारात्मक बातचीत चल रही थी।

छात्र आंदोलन पर धनंजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- छात्रों के हित में गंभीर है सरकार, बहकावे में न आएं

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष धनंजय सिंह ने रांची में विधानसभा घेराव को लेकर आयोजित छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर छात्र प्रतिनिधिमंडल और झारखंड सरकार के बीच मंत्रियों की मध्यस्थता में लगातार सकारात्मक बातचीत चल रही थी। बातचीत के दौरान सरकार ने छात्रों की अधिकांश मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया और कई महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकार भी किया।

धनंजय सिंह ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार छात्रों के हितों को लेकर गंभीरता से निर्णय ले रही है। जेपीएससी परीक्षा रद्द करने का निर्णय भी छात्रों की भावनाओं और हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके अलावा छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी सरकार सकारात्मक रूप से विचार कर रही है और उनके हित में आगे भी उचित निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बीच भाजपा और उससे जुड़े संगठनों ने छात्रों को उकसाने और आंदोलन को भटकाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से भी छात्रों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की गई थी, लेकिन कुछ लोगों द्वारा छात्रों को उकसाए जाने के कारण आंदोलन के दौरान अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई।

धनंजय सिंह ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। झारखंड की गठबंधन सरकार भी छात्रों के अधिकार और उनके भविष्य को लेकर गंभीर है।

उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और सरकार पर भरोसा रखें। छात्रों की प्रत्येक समस्या पर सकारात्मक ढंग से विचार किया जा रहा है और उनके हित में उचित निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button