Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

छठवीं बार तारापदो धीवर बने राजद प्रदेश महासचिव, लोगों ने दी बधाई

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने निरसा के रामकनाली निवासी तारापदो धीवर को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।

छठवीं बार तारापदो धीवर बने राजद प्रदेश महासचिव, लोगों ने दी बधाई

निरसा : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने निरसा के रामकनाली निवासी तारापदो धीवर को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। पूर्व में भी तारापदो दीवार प्रदेश महासचिव थे। तथा छठवीं बार उन्हें प्रदेश महासचिव का पदभार दिया गया है।

उनको छठवीं बार प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने से राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। उक्त अवसर पर तारापदो धीवर ने कहा कि, पूरे प्रदेश में पार्टी को सशक्त करना पहले जिम्मेवारी है। बीते 18 वर्षों में छठवीं बार उन्हें प्रदेश महासचिव का पदभार मिला है। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आशा एवं विश्वास के अनुरूप समाज के वंचित एवं गरीब तबके के लोगों को आगे बढ़ने का प्रयास उनका जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button