Breaking Newsउद्घाटनझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

छठ महापर्व से पहले एक्शन मोड में नगर निगम! वार्ड 14 में पीएससी निर्माण का उद्घाटन, वार्ड 9 में छठ घाट तक नाली पर स्लैब निर्माण का शिलान्यास

लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए गिरिडीह नगर निगम ने छठ घाटों तक बेहतर सुविधा और आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में विकास कार्यों को गति दे दी है।

छठ महापर्व से पहले एक्शन मोड में नगर निगम! वार्ड 14 में पीएससी निर्माण का उद्घाटन, वार्ड 9 में छठ घाट तक नाली पर स्लैब निर्माण का शिलान्यास

छठ व्रतियों की सुविधा को लेकर निगम की पहल तेज, महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार ने किया विकास योजनाओं का शुभारंभ

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए गिरिडीह नगर निगम ने छठ घाटों तक बेहतर सुविधा और आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में विकास कार्यों को गति दे दी है। इसी कड़ी में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 और वार्ड नंबर 9 में विभिन्न निर्माण कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।

सबसे पहले वार्ड नंबर 14 में पीएससी निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार और वार्ड पार्षद नीलम झा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद रंजीत यादव, पूर्व पार्षद नवीन सिन्हा, अजय झा, संवेदक राजीव मिश्रा, भारत यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 9 के शास्त्री नगर में भंडारीडीह मेन रोड से अमित बरदियार छठ घाट तक नाली में स्लैब निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद संगीता कुमारी, वार्ड पार्षद मोहम्मद इम्तियाज, संवेदक अनुज कुमार यादव, सोनू रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नगर निगम की इस पहल को छठ महापर्व के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन निर्माण कार्यों से छठ घाटों तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button