Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

छठ पूजा के अवसर पर गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

आदिनाथ गुरुकुल फाउंडेशन के बैनर तले गुरुकुल कोचिंग संस्थान द्वारा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर झील के विभिन्न छठ घाटों एवं झील स्थित त्रिमूर्ति चौक पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

छठ पूजा के अवसर पर गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

23 वर्षों से छठ पूजा के शुभ अवसर पर सेवा भावना का परिचय देते हैं गुरुकुल के विद्यार्थी : जेपी जैन

छठ व्रतधारी महिलाओं के बीच सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण कर मिलती है आध्यात्मिक खुशी: शिप्रा जैन

आदिनाथ गुरुकुल फाउंडेशन के बैनर तले गुरुकुल कोचिंग संस्थान द्वारा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर झील के विभिन्न छठ घाटों एवं झील स्थित त्रिमूर्ति चौक पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में गुरुकुल कोचिंग संस्थान, गुरुकुल इंटर कॉलेज एवं गुरुकुल कंप्यूटर अकैडमी के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि गुरुकुल परिवार विगत 23 वर्षों से लगातार छठ महापर्व के अवसर पर सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता निभाता आ रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विद्यार्थियों द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई की गई तथा प्रथम अर्घ्य के दिन झील स्थित त्रिमूर्ति चौक पर सेवा शिविर के माध्यम से छठ व्रतधारी माताओं एवं बहनों के बीच सूप, फल, नारियल, अगरबत्ती एवं अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा साथ ही छठ व्रत केअंतिम अर्घ्य के दिन पारण के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच नींबू एवं चीनी के पैकेट भी वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक जेपी जैन एवं प्रबंध निदेशिका शिप्रा जैन ने कहा कि इस प्रकार के सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना, सहयोग एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है। साथ ही ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में धार्मिक एवं आध्यात्मिक नवचेतना का संचार करते हैं तथा उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जोड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमें स्वच्छता, पवित्रता, अनुशासन, प्रकृति के प्रति सम्मान एवं सामूहिक सहयोग का संदेश देता है। गुरुकुल परिवार का प्रयास है कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक भी बनें।

इस अवसर पर निदेशक जेपी जैन प्रबंध निदेशिका शिप्रा जैन अमरदीप कुमार ,योगेंद्र कुमार ,महादेव सर , आयुष रंजन,गुलशन सर तथा विद्यार्थियों में राजीव कुमार, मनीषा कुमारी ,रुबी कुमारी ,सिमरन सिन्हा शिल्पा कुमारी मुस्कान कुमारी खुशी कुमारी नेहा कुमारी मधु कुमारी शशि रंजन रोहित वर्मा रोहित कुमार अमन कुमार गुप्ता अमन कुमार रविदास सतीश कुमार छोटू कुमार यादव विक्की कुमार तुरी रूपेश कुमार आदित्य नारायण यादव सुनील कुमार मुकेश कुमार रोहित सिंह ने अपनी प्रमुख सहभागिता निभाई..

Related Articles

Back to top button