Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चैनपुर अंचल के बड़ा बाबू 5,500 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है.एसीबी की टीम ने चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद कुमार को 5,500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया

चैनपुर अंचल के बड़ा बाबू 5,500 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मेदिनीनगर : भ्रष्टाचार के खिलाफ पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है.एसीबी की टीम ने चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद कुमार को 5,500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया.

जानकारी के अनुसार आवेदक से नकल निकालने के एवज में पैसे की मांग की थी.एसीबी से अवैध पैसे की मांग की शिकायत की गई थी. सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और विनोद कुमार को घूस की राशि स्वीकार करते ही गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने मौके पर ही आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की.वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button