Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

चालीसवां कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर विवाद, युवक की पिटाई; अस्पताल में भर्ती l

गिरिडीह जिले के मटरुखा पंचायत अंतर्गत खुटुवाढाब गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

चालीसवां कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर विवाद, युवक की पिटाई; अस्पताल में भर्ती l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के मटरुखा पंचायत अंतर्गत खुटुवाढाब गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घटना के संबंध में सद्दाम हुसैन की पत्नी रुखसार प्रवीण ने बताया कि परिवार में चालीसवां का कार्यक्रम चल रहा था।

इसी दौरान उनके पति किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए थे। वापस लौटने पर उनके बड़े भाई भेसूर, चांद मोहम्मद, फिरोज तथा उनके पुत्र मोहम्मद अरमान और मोहम्मद अमानत ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

रुखसार प्रवीण के अनुसार आरोपितों का कहना था कि जब परिवार में चालीसवां का कार्यक्रम चल रहा था और कोई अन्य सदस्य काम पर नहीं गया था, तो सद्दाम हुसैन काम करने के लिए बाहर क्यों गए। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हुई।
मारपीट में घायल हुए सद्दाम हुसैन को ग्रामीणों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस को शिकायत दिए जाने की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Back to top button