चलकुशा सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का किया गया बैठक।
चलकुशा सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का किया गया बैठक।

चलकुशा सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का किया गया बैठक।
संवाददाता : मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड के ग्राम चलकुशा में सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का बैठक दुर्गा मंड़प के प्रांगण में किया गया।जिसकी अध्यक्षता पुजा समिति के अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह ने किया संचालन कोषाध्यक्ष लखन मोदी ने किया। जिसमें चलकुशा के समस्त ग्रामीण उपस्थित हुए। बैठक में पुजा समिति के सभी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया की पूजा शांति पुर्वक किया जाएगा एवं नौदिवसीय भक्ति जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। कोरोना कॉल के कारण दो वर्ष से पूजा सही से नहीं हो पाया। इस वर्ष पुजा धूमधाम से मनाने का पूजा समिति के द्वारा निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से पूजा समिति के उपाध्यक्ष उमेश साव सचिव लखन साव सदस्य दिनेश सिंह, गोविंद पांडेय, प्रशांत सिंह पुजारी अर्जुन पांडेय, चरखु राणा, दिलीप रवानी, गांगो साव, अनिल मोदी, अशोक साव,सूरजदेव सिंह, सरजू पांडेय, सुखदेव सिंह एवं अन्य लोग शामिल हुए।



