चलकुशा में‘हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक।
चलकुशा प्रखंड के चांदनी चौक चलकुशा के निकट भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' अभियान और तिरंगा यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

चलकुशा में‘हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक।
संवाददाता मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड के चांदनी चौक चलकुशा के निकट भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और तिरंगा यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि 12 तारीख को 10:00 चलकुशा प्रखंड मुख्यालय से पलमा मोड तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। और वापस चांदनी चौक पर तिरंगा यात्रा समापन की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं को कहा गया कि सभी अपने-अपने घरों मोहल्लों चौक चौराहों पर तिरंगा फहराएं। बैठक में विधायक प्रतिनिधित दिनेश सिंह, गोविंद चौधरी, महादेव यादव, लखन साव, संजय यादव, योगेंद्र यादव, सहदेव यादव, वासुदेव साव, महेंद्र यादव,विमल साव, किशोर रविदास, रामदेव यादव, संजय मोदी उपस्थित थे




