चलकुशा में मोहर्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
चलकुशा में मोहर्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

चलकुशा में मोहर्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
संवाददाता : मुन्ना यादव

हजारीबाग:चलकुशा प्रखंड में मोहर्रम के जुलूस ताजिया एवं निशान के साथ निकाली गई. प्रखंड के चलकुशा, बरियौन, मसकेडीह, कटघरा, चौबे, खरगु, सलैयडीह, दुमदूमा, पलमा, रागडीह, केंदुआ, हुसैन नगर, जमसोती समेत 25 अखाड़ों के द्वारा ताजिया व निशाना के साथ जुलूस निकाली गई. सभी अखाड़ों की जुलूस दरगाह से निकालकर गांव भ्रमण करते हुए जगह जगह पर ताजिए के साथ मिलान हुआ. सभी अखाड़ों के द्वारा हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया गया. मौके पर जिप सदस्य सविता सिंह, मुखिया आलोक सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह, माले प्रखंड सचिव अशोक चौधरी, पंसस प्रतिनिधि अब्दुल हलीम, रहमान अंसारी,कलीम अंसारी, सलीम अंसारी,नसीम अंसारी, जानकी अंसारी, उमेश साव,शशि सिंह समेत कई लोग पहुंचे। अखाड़ा खत्म होने के बाद ताजिया के साथ कर्बला पहुंचे और पुनः दरगाह पर आए इसके साथ ही मोहर्रम का पर्व समाप्त हो गई. मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन थाना प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी अपने दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए. वहीं मसकेडीह चौक पर पंचायती राज पदाधिकारी शैलेश रंजन, आत्मा विभाग से राजेश कुमार, पंचायत सचिव पूरन पासवान आदि मुस्तैदी के साथ मौजूद थे।




