चलकुशा में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण।
चलकुशा प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया।

चलकुशा में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगरी बाजार के समीप स्थित शिक्षा एकेडमी में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस प्रशिक्षण महाअभियान में प्रभारी रघुबीर प्रसाद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल की उपस्थिति रहे।

प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता वासुदेव यादव व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साव ने किया। कार्यक्रम के दौरान चलकुशा मंडल अध्यक्ष वासुदेव यादव को अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

साथ ही विधायक प्रतिनिधि लखन साव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुबोध चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि रामजीत रजक, सीताराम पंडित, भुनेश्वर स्वर्णकार, गौरी शंकर ठाकुर, अशोक यादव, मुरली साव, अवधेश सिंह, महादेव यादव, राजेश यादव, आलोक यादव, सहदेव मंडल, संजय यादव, परमेश्वर नायक एवं शिबु चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विक्रम सिंह, मुन्ना यादव एवं धीरेंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं और उपस्थितजनों की सक्रिय भागीदारी रही।
शिविर के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।



