चलकुशा में जन आक्रोश रैली निकाली गयी,25 दिन से अनिश्चितकालीन धरना जारी…..
चलकुशा में जन आक्रोश रैली निकाली गयी,25 दिन से अनिश्चितकालीन धरना जारी.....

चलकुशा में जन आक्रोश रैली निकाली गयी,25 दिन से अनिश्चितकालीन धरना जारी…..
संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा: प्रखंड मुख्यालय के समक्ष तेरह सूत्री मांगों को लेकर पच्चीस दिनों से बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। अभी तक मांगे पूरी नहीं होने पर चलकुशा में जन आक्रोश रैली निकाली गई। जन आक्रोश रैली में बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के बरकट्ठा, चलकुशा, जयनगर, चंदवारा, इचाक, टाटीझरिया और दारू प्रखंड़ के हज़ारों की संख्या में लोग पहुँचकर चांदनी चौक से चलकर हमारी मांगे पूरी करो…. तेरह सूत्री मांगे पुरी करो के नारा के साथ प्रखंड़ मुख्यालय मुख्य द्वार पर बैठ गए।

इस रैली में पहुंची जनता में काफी आक्रोश देखने को मिला क्योंकि…..पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलनकारी साथियों के पच्चीस दिनों से दिन-रात धरना स्थल पर बैठें हुये हैं, औऱ जिला प्रशासन इनकी मांगों को पुरा नहीं कर रही है। आखिर प्रशासन काम क्यों नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ शब्दों में कह दिया की अब यदि तेरह सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो रेल मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग 02 बरकट्ठा जीटी रोड को घण्टों जाम कर देंगे।

मौके पर मुखिया पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष, हज़ारीबाग चन्दन देवी, संघ अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र भाई मोदी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि महावीर यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशदाथ यादव, युवा नेता अनुज रवि, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, मुखिया अजय यादव, मुखिया सुखदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि डंडाडीह महेश साव, ककरचोली मुखिया अर्चना देवी

, सतड़िहा मुखिया प्रतिनिधि सुरेश यादव, पंसस बाबुलाल यादव, पंसस प्रतिनिधि उमेश साव, मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव, पूर्व विधायक गोपाल प्रसाद, बलराम राणा, बैजू यादव, उमेश यादव, अर्जुन यादव, अर्जुन प्रसाद, सुभाष यादव, किशोरी पाण्डेय, बब्लू यादव, बिन्देश्वर यादव, रमेश पंडित, ओमप्रकाश यादव, संजय पाण्डेय, विनोद सिंह, रामजीत सिंह, प्रदीप यादव, महेश यादव, लक्ष्मण यादव, बीरेन्द्र यादव, विवेक साव एवं हज़ारों की संख्या में ग्रामीण जनता जन आक्रोश रैली में उपस्थित थे।



