Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
चलकुशा मे मारपीट मामले में एक की मौत, एक गिरफ्तार।
हजारीबाग चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चलकुशा में जमीन विवाद को लेकर हुई मार पीट में एक की मौत हो गई

चलकुशा मे मारपीट मामले में एक की मौत, एक गिरफ्तार।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चलकुशा में जमीन विवाद को लेकर हुई मार पीट में एक की मौत हो गई. मार पीट की घटना में चलकुशा के प्रसादी साव उर्फ भगत साव पिता नारायण साव उम्र लगभग 57 वर्ष का रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई.

मृतक के पिछे दो पत्नी चार बेटी एक बेटा है. चलकुशा थाना प्रभारी सुर्यकांत कुमार ने बताया कि मामले में चलकुशा थाना कांड संख्या 71/25 के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है,

मृतक के परिजनों ने आवेदन देकर आठ नामदज अभियुक्त बनाया है, चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेमंती देवी पति अर्जून साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है बाकि का तलाश जारी है.




